फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police took groom to police station for playing DJ without permission in Bhot of Rampur

दूल्हा पहुंचा हवालात: निकाह से एक दिन पहले डीजे बजा रहे युवक को उठा ले गई पुलिस, थाने में बोला- छोड़ दो कल जानी है बरात

Wed, 11 May 2022 07:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 May 2022 07:23 PM IST
सार

रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के किसरोल गांव में मंगलवार की रात बरात जाने से पहले दूल्ह तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। इससे परेशान होकर गांव वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को उठाकर ले गई। बाद में उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Police took groom to police station for playing DJ without permission in Bhot of Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर के भोट में शादी से एक दिन पहले आयोजित हो रहे समारोह में बिना अनुमति के देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाकर ग्रामीणों की नींद में खलल डालना दूल्हे को महंगा पड़ गया। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और डीजे के साउंड सिस्टम को भी जब्त कर लिया। आरोपी दूल्हे के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए दूल्हे को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

शादी समारोह में बिना अनुमति डीजे बजाने का मामला थाना क्षेत्र के किसरोल गांव का है। मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के किसरोल गांव निवासी शाकिर की शादी से एक दिन पहले उसके घर पर डीजे बज रहा था। वहीं देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने पर ग्रामीणों की नींद में खलल पड़ने पर ग्रामीणों ने रात्रि गश्त कर रही पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में एक व्यक्ति के घर पर तेज आवाज में डीजे बज रहा है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना पर रात्रि गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद तमाम ग्रामीण व शादी में शामिल होने आए लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर कुर्सी में बैठे शाकिर को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को बताया जल्दबाजी में नहीं ले सका अनुमति
पूछताछ के दौरान उसने जानकारी दी कि कल को उसकी शादी है, इसलिए डीजे लगाया है। डीजे बजाने की वह अनुमति नहीं ले पाया था। साथ ही डीजे संचालक भी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर बिना अनुमति के तेज आवाज से डीजे बजाने पर पर गांव निवासी शाकिर के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बरामद डीजे व साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया गया है। साथ ही हिरासत में लिए शाकिर को थाने पर ही जमानत देकर रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed