पालिका की तिजोरी तलाशने आजम खां के रिसोर्ट पर पहुंची पुलिस
सार
कुछ दिन पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष रेशमा अफरोज ने अपने पति पूर्व विधायक अफरोज अली खां के साथ कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर पालिका की चोरी हुई तिजोरी बरामद करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि रामपुर में सबको पता है कि तिजोरी की चोरी में किसका हाथ है। सीओ सिटी अनुज चौधरी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस शुक्रवार की शाम अचानक आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर पहुंच गई।
विज्ञापन