{"_id":"6793ef4e33ab8a8f2a0c1c67","slug":"police-arrested-three-accused-wanted-in-various-thefts-rampur-news-c-282-1-rmp1007-138488-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस ने विभिन्न चोरियों में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस ने विभिन्न चोरियों में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में विभिन्न चोरियों में वांछित चल रहे आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का समान और एक मैजिक वाहन कर आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
23 जनवरी को ग्राम करीमपुर निवासी अब्दुल करीम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 21 जनवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा एक भैंस, एक मोबाइल तथा गाड़ी के कागज चोर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसी दिन ग्राम चन्दुपुरा निवासी सुक्खी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 16 जनवरी की रात में कुछ उसके स्कूल से एक बैटरी तथा इन्वर्टर चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सलमान तथा राशिद निवासी ग्राम गंजोवाली मिलक थाना भगतपुर मुरादाबाद, मकसूद उर्फ चवन्नी निवासी मोहल्ला रांड, अनीस निवासी लोधीपुरा नायक का नाम प्रकाश में आया। जिसपर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह नौ बजे कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राशिद, उसका पुत्र सलमान तथा मकसूद उर्फ चवन्नी रतुआ नगला के तिराहे पर एक टेम्पो में है और चोरी का समान बेचने की तैयारी कर रहे है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से एक छोटा हाथी, दो बैटरी, एक मोबाइल, दो तमंचे, तीन कारतूस, एक अवैध चाकू आदि बरामद किए। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई और उन्हें अग्रिम कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
पिता-पुत्र पर दर्ज है दर्जनों मुकदमे
टांडा। कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न चोरी करने में गिरफ्तार किए गए पिता राशिद तथा पुत्र सलमान पर विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों में दर्जनों गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है। आरोपी सलमान पर टांडा कोतवाली में हत्या, पास्को एक्ट, चोरी समेत पांच तथा राशिद पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध हथियार, कोतवाली टांडा तथा थाना भगतपुर में गैंगस्टर एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वहीं मकसूद उर्फ चवन्नी पर भी आधा दर्जन से अधिक विभिन्न मामलों में रिपोर्ट दर्ज है।