फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   poision taken after dispute

Rampur News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
poision taken after dispute
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के नवाबनगर गांव में पत्नी से हुए विवाद के चलते युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्वार सीएचसी ले गए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र जामिनगंज का मझरा नवाब नगर निवासी सुनील (27) का विवाह ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक संबंध अच्छे रहे बाद मेें इनके बीच विवाद होने लगा। परिजन ने दंपती को समझाने की काफी कोशिशें कीं लेकिन संबंध लगातार बिगड़ते गए। बताते हैं कि शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

युवक अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो सुनील कुमार बेहोशी की हालत में पड़ा था और मुंह से दुर्गंध आ रही थी। परिजन को समझते देर नहीं लगी कि उसने जहर लिया है। वह तत्काल ही उसे स्वार सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उपचार शुरु कर दिया लेकिन हालत काबू में नहीं आई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाल शरद मलिक का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed