{"_id":"6159fe688ebc3eb5dd2ea353","slug":"pm-housinf-scheme-rampur-news-mbd40488392","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक हजार लाभार्थियों को मिलेगी सपनों के घर चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक हजार लाभार्थियों को मिलेगी सपनों के घर चाबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले में एक हजार लाभार्थियों को पांच अक्तूबर को सपनों के घर की चाबी मिलेगी। इसके लिए जिला सहकारी बैंक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अन्य नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को छत मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है। यह योजना दो भागों में विभाजित है, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी आवास शामिल हैं। जिले में शहरी आवास योजना की बात की जाए तो आठ निकायों में योजना पर काम चल रहा है। इसमें कई लोगों को आवास मिल चुके हैं, जबकि अभी बहुत से आवास निर्माणाधीन हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकायों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों को आवासों की चाबी सौंपेंगे। रामपुर जिले में एक्सपो-कम-कांफ्रेंस ऑन न्यू अर्बन इंडिया ट्रासंफार्मिंग अर्बन लैंडस्कैप के तहत एक हजार लाभार्थियों को आवासों की चाबी दी जाएगी। इस दौरान निकायों में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। रामपुर नगर पालिका की ओर से जिला सहकारी बैंक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जबकि बाकी निकायों में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।