फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   picture of candidates are cleared in rampur byelection

लोकसभा उपचुनाव : नामांकन प्रक्रिया शुरू, बड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की तस्वीर नहीं हुई साफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
picture of candidates are cleared in rampur byelection
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया भले ही शुरूहो गई, लेकिन अब तक किसी भी बड़े राजनीतिक दल की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके हैं। हालांकि, पहले दिन किसी भी बड़े दल की ओर से नामांकन पत्र भी नहीं खरीदा जा सका। सिर्फ एक नामांकन पत्र बिका। वहीं, नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए कलक्ट्रेट और कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मार्गों पर बैरिकेडिंग से लेकर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। पहले दिन सिर्फ एक नामांकन पत्र बिक सका। संयुक्त समाजवादी दल से हरिप्रकाश ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, नामांकन प्रक्रिया भले ही शुरू हो गई हो, लेकिन अब तक किसी भी बड़े राजनीतिक दल की ओर से अपने प्रत्याशियों का एलान तक नहीं किया गया है। सभी की नजरें सपा की तरफ टिकी हुई हैं, क्योंकि सपा नेता आजम खां के इस्तीफा देने के बाद ही यह सीट रिक्त हुई थी और सपा किसी भी कीमत पर यह सीट गंवाना नहीं चाहेगी। जानकारों की माने तो भाजपा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा नाहटा पर अपना दांव लगा सकती है। इस रेस में कई स्थानीय नेता भी शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव में कोई प्रत्याशी उतारने से इनकार कर दिया है तो वहीं आजम खां और सपा मुखिया अखिलेश के बीच की दूरी के कारण सपा प्रत्याशी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि सपा से भगवत सरन गंगवार के नाम की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं कांग्रेस में भी तीन नामों की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed