फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   photo of student with uniform must for upload

यूनिफार्म पहने विद्यार्थी की फोटो अपलोड होने पर मिलेगा फिर धन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
photo of student with uniform must for upload
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को इस बार भी नई यूनिफॉर्म, जूते-मोजे के लिए धनराशि तब ही मिल सकेगी, जब वह पुरानी यूनिफॉर्म दिखाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपनी पूरी यूनिफॉर्म में फोटो अपलोड करनी होगी। पुष्टि होने के बाद ही उन्हें नए सत्र के लिए धनराशि मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद ऐसे अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ेंगी, जिन्होंने शासन से जारी धनराशि का उपयोग यूनिफॉर्म खरीदने में नहीं किया था।
विज्ञापन

सत्र 2021-22 में शासन ने जिले भर के करीब 1.85 लाख छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे और स्वेटर खरीदने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से अभिभावकों के खाते में धन भेजा था। प्रत्येक छात्र को सामग्री खरीद के लिए 1100 रुपये आवंटित किए गए थे। हालांकि, धनराशि मिलने के बाद भी कई ऐसे छात्र सामने आए थे, जिनके अभिभावकों ने रुपयों का उपयोग छात्रों के लिए सामग्री क्रय करने में नहीं किया था। शासन ने इस बार भी यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम ने धन अभिभावकों के खाते में भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed