{"_id":"5a4a7e434f1c1bcf6d8b757b","slug":"phele-court-marrige-phir-hoga-nikaah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कोर्ट मैरिज फिर आयशा का होगा निकाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कोर्ट मैरिज फिर आयशा का होगा निकाह
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तलाक पीड़ित आयशा को एक बार फिर काशिफ अपनाने को तैयार हो गया है। काशिफ ने उससे दुबारा निकाह करने के लिए हामी भर ली है, जिसके बाद अब परिवार के लोग पहले कोर्ट मैरिज करेंगे और फिर इसके बाद आयशा का निकाह काशिफ से कराया जाएगा। यह फैसला गांव में लगी पंचायत में हुआ है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव निवासी आयशा खातून को उसके पति काशिफ ने तीन दिन पहले तलाक दे दिया था। इस मामले की शिकायत आयशा ने अजीमनगर थाने पहुंचकर की थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी। आयशा का कहना है कि उसके पति ने फोन पर ही तलाक दे दिया था। आयशा खातून का निकाह दो साल पहले इसी गांव के मोहम्मद काशिफ के साथ हुआ था। काशिफ दिल्ली में अपने भाई दानिश की बिरयानी की दुकान पर काम करता है। आयशा की मानें तो वह गरीब थी इसकी वजह से उसे उसका पति नापसंद करता था।
विज्ञापन
उससे दहेज के रूप में दस लाख रुपये की मांग रखी थी, जिसे उसका परिवार पूरा नहीं कर पाया। उसने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आयशा का कहना है कि उसके पति ने उसे फोन पर तलाक दे दिया था और फिर वह चला गया।
विज्ञापन
उसका कहना था कि उसका पति दूसरा निकाह करना चाहता है, जिसका वह विरोध कर रही थी। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब लड़का व लड़की पक्ष के लोग इस मामले को सुलह समझौते के आधार पर निपटाने की तैयारी में जुट गए हैं। इस मामले को सुलझाने के लिए गांव के मोज्जिज लोगों की मौजूदगी में पंचायत कराई गई। पंचायत में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान पंचायत में भी काशिफ ने आयशा को अपनाने की हामी भर ली। पंचायत में फैसला हुआ कि दोनों की पहले कोर्ट मैरिज कराई जाएगी इसके बाद निकाह कराया जाएगा।