फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   people lock pwd office

लोनिवि के दफ्तर में ताला ठोंका, ठप कर दी बिजली

Thu, 18 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
people lock pwd office
बिजली - फोटो : amar ujala
अहरो- शीशगढ़ मार्ग का निर्माण न होने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के दफ्तर पर धरना दिया। दफ्तर में ताला डालकर बिजली गुल कर दी। धरने की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में उन्हें आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में बिलासपुर क्षेत्र के किसान गांधी समाधि पर एकत्र हुए। इसके बाद लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तोपखाना गेट स्थित लोनिवि (प्रांतीय खंड) के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने वहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, लेकिन कोई भी कर्मचारी उनके पास नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


गुस्साए किसानों ने मेनगेट में ताला जड़ दिया। साथ ही दफ्तर की बिजली गुल कर दी। किसान वहीं धरने पर बैठ गए।  किसानों ने जब बेमियादी धरने की घोषणा की तो करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अधिशासी अभियंता धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि 22 अगस्त के बाद टेंडर निकालकर मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। एक्सईएन के आश्वासन पर किसान शांत हो गए और गेट का ताला खोल दिया।  प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय किसान मोरचा के मंडलाध्यक्ष राकेश गंगवार, जिलाध्यक्ष चौधरी धनवीर सिंह, प्रधान जसपाल सिंह, देवेंद्र गंगवार, राजेंद्र सिंह, नबी हसन शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed