फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   path sanchalan of vhp and bajrang dal

Rampur News: शौर्य यात्रा पथ संचलन में लगे भारत माता के जयघोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
path sanchalan of vhp and bajrang dal
रामपुर। गीता जंयती को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने संयुक्त रूप से शौर्य दिवस के रूप में मनाया । रविवार को शहर में पथ संचलन किया गया। कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। डीजे की धुन पर कार्यकर्ता पीत ध्वज लेकर आगे बढ़ते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पर सामाजिक संस्थाओं और तमाम लोगों ने पथ संचलन में फूल बरसाए। पथ संचलन में लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

आदर्श रामलीला मैदान सिविल लाइंस पर सभी कार्यकर्ता और सदस्य एकत्रित हुए। मंच पर मुख्य अतिथि विहिप के केंद्रीय मंत्री अवनीश सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए किसी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करना है। सभी लोग एक दूसरे के काम आने चाहिए। विभाग संयोजक विशाल तूफानी, जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने कहा कि परिषद को मजबूत बनाना हम सबका का कर्तव्य है।
विज्ञापन

इसके बाद पथ संचलन रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के गुरुद्वारा, स्टेशन रोड, कोतवाली सिविल लाइंस, आंबेडकर पार्क, कचहरी रोड, गांधी समाधि, मिस्टनगंज, सराफा बाजार, दुर्गा स्वीट्स, चौकी हजियानी आदि स्थानों से होते हुए विद्या मंदिर कोसी मार्ग पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान तमाम सामाजिक संस्थाओं, भारत विकास परिषद, दुर्गा वाहनी और मातृ शक्ति की ओर से कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा हुई। कार्यकर्ताओं के लिए जलपान आदि की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ संचलन में जिला महामंत्री संजीव जैन, रवींद्र गुप्ता, राकेश जुनेजा, माधव गुप्ता, दिनेश सक्सेना, सतीश भाटिया, परमानंद शर्मा, रामेंद्र गुप्ता, विकास पांडेय, जबर सिंह, मनोज अग्रवाल, जोगेंद्र यादव, रामधुनपाल सिंह, ज्ञान गुप्ता, जया सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बजरंग दल के सह संयोजक अविनाश पटेल ने किया। पथ संचलन के दौरान पुलिस का सहयोग रहा। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed