{"_id":"5c3ca3d884a8ed252ffbc0278060c22b","slug":"patakha-bajar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किटप्लाई के पास नहीं लगेगा पटाखा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किटप्लाई के पास नहीं लगेगा पटाखा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकों के विरोध की वजह से किटप्लाई फैक्ट्री के पास आतिशबाजी का बाजार नहीं लगेगा। प्रशासन ने फिलहाल इस स्थान पर पटाखा बाजार लगाने का फैसला वापस ले लिया है। अब अजीतपुर में आतिशबाजी का बाजार लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अफसर शुक्रवार को मौका मुआयना करेंगे।
दीपावली पर आतिशबाजी का बाजार लगाने को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने कई दिन की जद्दोजहद के बाद तीन स्थानों पर आतिशबाजी का बाजार लगाने को हरी झंडी दी थी। ज्वालानगर में रजा टेक्सटाइल्स के स्थान पर शाहबाद रोड पर किटप्लाई फैक्ट्री के पास खाली स्थान पर आतिशबाजी का बाजार लगाने की संस्तुति की गई थी।
गुरुवार को इसका विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। इस बीच कालोनी के लोगों ने घनी बस्ती के बीच पटाखा बाजार न लगाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मौैका मुआयने के बाद एक बार फिर अपनी रिपोर्ट दी, जिसके बाद यहां पर आतिशबाजी का बाजार लगाने का फैसला वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने पुलिस को किसी दूसरे स्थान पर पटाखा बाजार लगाने के लिए जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने इसके बाद अजीतपुर पुलिस चौकी के पास स्थित जौली फैक्ट्री के पास जमीन पर आतिशबाजी का बाजार लगाने की बात कही है।
नगर मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल ने बताया कि किटप्लाई के पास आतिशबाजी का बाजार नहीं लगेगा। यहां पर आसपास आबादी है। पुलिस ने अब अजीतपुर के पास पुलिस चौकी के पास आतिशबाजी का बाजार लगवाने की बात कही है। इस स्थान को चयनित करने के लिए शुक्रवार को मौका मुआयना किया जाएगा।