{"_id":"6935dc3b1fe212ccf5031c5e","slug":"passengers-face-problems-due-to-train-delays-rampur-news-c-282-1-rmp1001-159434-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रेनों की लेटलतीफी से मुश्किल में यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रेनों की लेटलतीफी से मुश्किल में यात्री
विज्ञापन
रामपुर। सर्दी के बीच अब कोहरा बढ़ गया है। ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी होने लगी है। अपने निर्धारित समय से ट्रेनें नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्री घंटों इंतजार कर रहे हैं।
कोहरा बढ़ते ही परिवहन सेवाओं पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई ट्रेनें रोजाना लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। रविवार को भी कई ट्रेनें लेट रहीं। काशी विश्वनाथ की बात करें तो इसके पहुंचने का समय दोपहर 1:08 बजे है, जबकि यह ट्रेन रामपुर में 2:10 बजे पहुंची। यात्रियों को एक घंटा प्लेटफार्म पर चक्कर काटने पड़े।
इसके साथ अवध असम एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11:27 के बजाय रविवार को 12 :00 बजे पहुंंची। अन्य ट्रेनें भी 20 मिनट तक की देरी से चल रही हैं। कोहरे के चलते सामने दिखाई न देने पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने से लोग देरी से गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। इधर, स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि कोहरे की वजह से यह देरी हो रही है। संवाद