{"_id":"2eb12a6bd7c6068b89e552abc356bd7b","slug":"pared-reharsal-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कदम से कदम मिलाकर जवानों ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कदम से कदम मिलाकर जवानों ने दिखाई ताकत
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के बीच खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी कंधों पर रायफल लेकर कदम से
विज्ञापन
कदम मिलाकर चल रहे थे। साथ ही सलामी के वक्त बंदूकों से चलीं गोलियों की
आवाज भी गूंज रहीं थीं। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली फुल ड्रेस
रिहर्सल में पुलिसकर्मियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर
रंगारंग कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया।
गणतंत्र दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी परेड की जाएगी। पुलिस लाइन के मैदान पर होने वाली परेड को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिसकर्मी लगातार प्रैक्टिस कर रहे थे। परेड में किसी भी तरह की कोई त्रुटि न रह जाए इसके लिए पुलिस की ओर से पुलिस लाइन के मैदान पर रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया।
रविवार की सुबह घने कोहरे के बीच परेड का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी ने इस दौरान खुली जिप्सी में खड़े होकर पुलिसकर्मियों से सलामी ली। इस दौरान बैंड की धुन पर पुलिसकर्मी कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस दौरान महिला टुकड़ी की टीम भी परेड में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही थी।
कंधों पर रायफल तानें पुलिसकर्मी परेड में अपनी ताकत का अहसास करा रहे थे। इस दौरान सलामी भी ली गई। यहां कई घंटे तक परेड चलती रही। इसके अलावा यहां पर स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यहां कई स्कूलों के बच्चों ने संगीत की धुन पर देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।
परेड में इस दौरान एएसपी मोहम्मद तारिक, सीओ सिटी पुलिस लाइन राधेश्याम, सीओ सिटी आले हसन, सीओ केमरी इंदु प्रभा, सीओ मिलक दिनेश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।