{"_id":"697e7039ecda755a2a04f7a0","slug":"panic-among-narpatnagar-artisans-working-in-gujarat-rampur-news-c-282-1-smbd1029-163226-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गुजरात में काम कर रहे नरपतनगर के कारीगरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गुजरात में काम कर रहे नरपतनगर के कारीगरों में दहशत
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के नरपतनगर दूंदावाला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने गुजरात के अहमदाबाद व नवसारी में कोट-पैंट सिलाई के अनेक कारखाने खोल रखे हैं। इन कारखानों में नरपत नगर सहित आसपास के सैकड़ों कारीगर सिलाई का कार्य कर रहे हैं। इनमें कार्य करने वाले स्वार क्षेत्र के सैकड़ों कारीगर भी फैजान प्रकरण के बाद सहमे हुए हैं।
नरपत नगर निवासी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी को कथित आतंकी गठजोड़ के आरोपों में गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद से वहां काम कर रहे सैकड़ों युवा कारीगरों में भय का माहौल है। कारीगरों के परिजन भी चिंतित हैं। वह रोजाना सुबह-शाम अपने बच्चों से संपर्क कर उनकी खैरियत पूछ रहे हैं। उन्हें मोबाइल पर भी गलत या संदिग्ध कॉल से दूरी बनाए रखने, साथ ही किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर या लाइक न करने की सख्त हिदायत दे रहे हैं। मामले के एक सप्ताह बीतने के बाद भी फैजान के परिवार में अब भी मायूसी छाई हुई है।
कानूनी सहायता के लिए अहमदाबाद में रुके हैं पिता
स्वार। नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली के साथ अहमदाबाद गए फैजान के पिता शकील अहमद अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने बताया कि वह अहमदाबाद में फैजान के मामले में कानूनी प्रक्रिया और अधिकारियों से संपर्क में हैं तथा परिवार को न्याय दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने शकील सलमानी को आश्वस्त किया है कि उनके बेटे के मामले में निष्पक्ष विवेचना होगी। अध्यक्ष ने बताया कि कई नामचीन वकीलों से केस के संबंध में बातचीत की गई है। संवाद