फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   panchayat chunav counting

मतगणना से पहले होगी मतपेटियों की जांच

Mon, 26 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav counting
मतगणना शुरू होने से पहले उम्मीदवार या उसके एजेंट की मौजूदगी में मतपेटियों की बारीकी से जांच पड़ताल कराई जाएगी। इनकी संतुष्टि के बाद ही मतगणना का काम शुरू कराया जाएगा। प्रत्येक मतपेटियों की सील न टूटी हो इसकी जांच कराई जाएगी। जिला और क्षेत्र पंचायत के सदस्य पद के लिए मतगणना का काम एक नवंबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन



मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से हो इसके लिए आयोग की ओर से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोग की ओर से जारी किए निर्देश के मुताबिक मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरू कर दिया जाए। मतगणना शुरू होने से पहले स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को निकालकर टेबल पर लाई जाए।
विज्ञापन



पहले से मौजूद प्रत्याशी या उनके एजेंट की मौजूदगी में मतपेटियों की सील की जांच कराई जाए। मतपेटियों को भली भांति इनको दिखाना होगा। इसके बाद प्रत्याशियों की संतुष्टि के बाद ही मतपेटियों की सील को तोड़ा जाए। इसके बाद मतगणना शुरू कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदेश में कहा गया है कि मतपेटियों में यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाती है या सील टूटी हुई पाई जाती है, ऐसी स्थिति में मतगणना स्थगित कराई जा सकती है। आयोग ने साफ किया है कि मतगणना की गोपनीयता को बनाया जाए। किसी भी प्रकार की इसमें लापरवाही नहीं बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed