{"_id":"cf9bc52cbb216646b759877654cb89b8","slug":"palki-yatra-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां खीर भवानी की भव्य पालकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां खीर भवानी की भव्य पालकी निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजा टेक्सटाइल कालोनी में शनिवार से शारदीय नवरात्र श्रीदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के पहले दिन मां खीर भवानी की भव्य पालकी निकाली। इसका कई स्थानों पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पालकी के साथ कई झांकियां भी शामिल रहीं।
रजा टेक्सटाइल कालोनी में हर वर्ष शारदीय नवरात्र में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। ये शनिवार से प्रारंभ हो गया। महोत्सव में 26 अक्तूबर तक विभिन्न पूजन कार्य होंगे। शनिवार को महोत्सव की शुरुआत करते हुए मां खीर भवानी की पालकी निकाली गई। पालकी की शुरुआत गणेश वंदना के बाद मां खीर भवानी के विधिवत पूजन से की गई।
पालकी के साथ ही श्री राधा-कृष्ण, मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं। साथ ही बच्चों ने भी कला का प्रदर्शन किया। पालकी यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर किटप्लाई, कृष्णा विहार, नई कालोनी, रफत कालोनी से होते हुए माता के अस्थायी भवन तक पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रविवार को माता के दर्शन पूजा अर्चना होगी। इस दौरान प्रेम तिवारी, अश्विनी त्यागी, हरिशंकर दुबे, समर बहादुर सिंह, मुन्ना हरि, अमित कुमार, संतोष सिंह, अजय शर्मा, गिरीश रस्तोगी, माधुरी तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।