फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pakistani spy anas arrested for coming in contact with pakistani handler

पाकिस्तानी जासूस: अनस के पाकिस्तानी हैंडलर के हाथों में पहुंचने का किसी को नहीं हो रहा विश्वास, चर्चा का केंद्र बनी गिरफ्तारी

Wed, 13 Oct 2021 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, टांडा (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, टांडा (रामपुर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Oct 2021 03:02 PM IST
सार

अनस के गांव के शख्स ने बताया कि, अनस ही नहीं ग्राम का कोई भी युवक कभी ऐसा काम सकता है ये सोचा भी नहीं था। अनस जब भी पंजाब से गांव आता था तो उसके व्यवहार को लेकर भी कभी ऐसा अंदाजा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Pakistani spy anas arrested for coming in contact with pakistani handler
गिरफ्तार अनस(फाइल फोटो) और उसका परिवार (फोटो में बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के टांडा क्षेत्र के ग्राम मुतीयापुरा निवासी युवक अनस के पाकिस्तानी हैंडलर को धार्मिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध करवाने के आरोप में पकड़े जाने पर गांववासी स्तब्ध हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि अनस पाकिस्तानी हैंडलर के हाथों में पहुंच गया है। लोग अब उसकी पुरानी बातों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई के साथ चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं गांव में मंगलवार को सन्नाटा सा पसरा रहा। परिजन भी धान की फसल काटने के बाद जम्मू जाकर अनस के बारे में पुलिस से मिलकर जानकारी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


क्या बोले ग्रामीण-
अनस ही नहीं ग्राम का कोई भी युवक कभी ऐसा काम सकता है ये सोचा भी नहीं था। अनस जब भी पंजाब से गांव आता था तो उसके व्यवहार को लेकर भी कभी ऐसा अंदाजा नहीं हुआ।- मोहम्मद हसन, पड़ोसी
विज्ञापन
विज्ञापन


अनस को कभी किसी गलत संगत में नहीं देखा। जब यहां लोकल में दांतों की लैब पर काम करता तो बस अपने काम से काम रखता था। अब उसके बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई के बारे में पता चलने पर स्तब्ध हूं, अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा।- शकील अहमद, ग्राम निवासी

ग्राम के युवक का नाम किसी पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े होने की सूचना से पूरे ग्राम में ही हड़कंप मच गया है। लेकिन ग्राम का युवक देश विरोधी किसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। इस पर अभी तक विश्वास नहीं हो पा रहा है।-इरखान, ग्राम निवासी


उक्त परिवार में वैसे तो पहले भी लड़ाई झगड़े में हत्या के एक मामले में परिजन जेल जा चुके हैं। लेकिन, देश विराधी किसी मामले में अनस का नाम जुड़ने पर विश्वास नहीं हो रहा है।-नन्हे पहलवान, ग्राम निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed