फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pakistani prignor

पनवड़िया में मिला पाकिस्तान से आया अहमद

Tue, 22 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में 30 साल तक की सजा काटकर वापस लौटा मोहम्मद अहमद
विज्ञापन
आखिरकार तीन दिन बाद रिश्तेदारों और पुलिस को मिल गया। वो पनवड़िया में किसी परिचित के पास चला गया था। रिश्तेदार उसे वापस अपने साथ ले गए हैं।


पाकिस्तान की जेल में 30 साल की सजा काट चुके अहमद को कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस रामपुर में गंज थाना क्षेत्र के घेर अलफ खां में रिश्तेदार के यहां छोड़ गई थी। मोहम्मद अहमद करीब 35 साल पहले रामपुर से पाकिस्तान चला गया था। पाक पुलिस ने उसे अवैध तरीके से पाकिस्तान में घुसने के आरोप में जेल भेज दिया था।


30 साल की सजा काटने के बाद वर्ष 2012 में मोहम्मद अहमद को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। वो मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज भी कराया गया था। मानसिक रूप से कमजोर अहमद शनिवार को रिश्तेदार के घर से अचानक गायब हो गया था। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई थी।


तीन दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार अमहद मंगलवार को मिल गया। अहमद को पनवड़िया के पास किसी परिचित के यहां से बरामद किया गया है। उसके रिश्तेदार वापस उसे घर ले गए हैं। गंज कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि अहमद बुधवार को पनवड़िया में मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed