फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Orphanage Case: Counter-objection filed in three cases of SP MP Azam Khan

यतीमखाना प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के तीन मामलों में प्रतिआपत्ति दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Orphanage Case: Counter-objection filed in three cases of SP MP Azam Khan
यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता द्वारा मंगलवार को कोर्ट में प्रति आपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी, जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ता बहस करेंगे।
विज्ञापन

साल 2019 में सपा सांसद आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, रिटायर्ड सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी, बकरी चोरी जैसे आरोप भी रिपोर्ट में शामिल हैं। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल कोर्ट) में चल रही है। इसमें मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरा सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता की ओर से तीन मामलों में डिस्चार्ज आवेदन पर अभियोजन पक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर प्रति आपत्ति दाखिल की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed