{"_id":"60c4fed18ebc3ed48e59b9b7","slug":"ornament-and-cash-theft-from-house-rampur-news-mbd392028131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर समेत करीब तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर समेत करीब तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बंद पड़े मकान में नकदी, जेवर और दस्तावेज समेत करीब तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए। सुबह को घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत आई ही नहीं है।
मामला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर का है। यहां तीन दिन पूर्व देसी शराब की दुकान के नजदीक निवासी कलुआ राम नौ जून को सुबह पांच बजे अपनी बेटियों के साथ अपने खेत पर चले गए थे। जबकि, उनकी पत्नी अमरोहा स्थित एक मंदिर गई थीं। मकान में ताला लगा था। आरोप है कि इसी बीच कुछ लोग ताले तोड़कर उनके मकान में घुस गए और अलमारी में रखा दो तौले का सोने का हार, तीन तौले की सोने की चूड़ियां, एक सोने का टीका, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पाजेब करीब ढाई सौ ग्राम, दस हजार रुपये नकद, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेक बुक, मोटर साइकिल के कागजात आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि वह जब दोपहर एक बजे घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है, जबकि उस दिन से लगातार पुलिस अफसरों से शिकायत की जा रही है। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। वहीं, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। यदि ऐसा कोई मामला है, तो उसकी जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।