{"_id":"697680f38994283ab8016b69","slug":"only-through-the-education-of-daughters-will-society-become-stronger-nadvi-rampur-news-c-282-1-smbd1026-162852-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की तालीम से ही मजबूत होगा समाज : नदवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की तालीम से ही मजबूत होगा समाज : नदवी
Mon, 26 Jan 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
मदरसा नुरुल उलूम लिलबनात में जलसे के दौरान सांसद ने शिक्षा पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित मदरसा नुरुल उलूम लिलबनात में आयोजित जलसे में सांसद मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने कहा कि जब बेटियां तालीमयाफ्ता और अच्छी तरबियत वाली होंगी तो आने वाली नस्लें भी इल्म के मैदान में आगे बढ़ेंगी। ऐसी नस्लें इंसाफ के रास्ते पर चलकर न सिर्फ अपना, बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगी।
सांसद ने टांडा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में उनके प्रयास लगातार जारी हैं। डिग्री कॉलेज से बच्चों में उच्च शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा और तालीमी माहौल और मजबूत होगा।
कार्यक्रम के दौरान बुखारी शरीफ की फरागत हासिल करने वाली सभी बच्चियों को नगर पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने इनामात देकर सम्मानित किया। दुआ के मौके पर हाजी सरफराज साहब, डॉ. आजम, सभासद एम. सगीर, तस्लीम पहलवान, सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद फारूक, मुफ्ती खलील साहब, मौलाना यामीन साहब लालपुरी, मौलाना फिरासत साहब सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।