फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one person arrested in farmer murder case

किसान को लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
one person arrested in farmer murder case
सैदनगर(रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में हुई कहासुनी के बाद किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कस्सी बरामद की है जिससे किसान के ऊपर हमला किया गया था।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के नौरंगपुर गांव निवासी चुन्नीलाल (45) पेशे से किसान थे। बुधवार की देर रात चुन्नीलाल गांव में घूमने के लिए निकले थे। आरोप था कि वापस घर आते समय रास्ते में बुद्धसेन ने अपने दो साथियों के साथ उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे से उसे पीटने लगे। शोर-शराबा होने पर परिजन भी मौके पर आ गए। इस दौरान चुन्नीलाल को खून से लथपथ देख परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। परिजन गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस दौरान परिजन हत्या का आरोप लगाने लगे थे। इसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में बुद्धसेन, शीशपाल, और रामवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी बुद्धसेन को अलीनगर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मारपीट के दौरान प्रयोग में लाई गई कस्सी को भी बरामद कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया आरोपी के पास से बरामद कस्सी से ही आरोपियों ने चुन्नीलाल के सिर पर हमला किया था। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed