फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   One named in embezzling Rs 1.67 lakh from Janseva operator

Rampur News: जनसेवा संचालक से 1.67 लाख रुपये हड़पने में एक नामजद

Wed, 05 Mar 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
One named in embezzling Rs 1.67 lakh from Janseva operator
स्वार (रामपुर)।
विज्ञापन

रुस्तनगर छपर्रा गांव निवासी जनसेवा संचालक से गांव के ही युवक ने मजबूरी दिखाकर कई बार में 1.67 लाख रुपये ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। प्रकरण में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि रुपये मांगने पर आरोपी ने कार देने का आश्वासन दिया था। लेकिन, अब उसने कार भी बेच दी है।
रुस्तनगर छपर्रा निवासी रवि कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह जनसेवा केंद्र संचालित करता है। उसके गांव का ही नवाब अली कई बार उससे हवाई जहाज के टिकट बुक करा चुका था, जिसके उसने रुपये भी दिए थे। इसके बाद उसने 1.02 लाख रुपये की आवश्यकता बताते हुए खाते में ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन

उसने कई बार में कुल 1.67 लाख रुपये यह कहते हुए ट्रांसफर करा थे कि वह गोवा में है और उसे जरूरत है। पीड़ित का कहना है कि उसने बैंक से लोन लेकर उसके खाते में पैसा डाला था। जब नवाब अली से पैसा वापस मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। तकाजा करने पर उसने अपनी कार देने की बात कही थी। लेकिन, बाद में उसने अपनी कार भी किसी और को बेच डाली है। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed