फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one died in fever

हकीमगंज में बुखार से एक और किशोरी की मौत

Thu, 15 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के हकीमगंज गांव में एक और बुखार पीड़ित किशोरी की मौत हो गई। क्षेत्र में बुखार से दो दिन में दो मौत होने से ग्रामीणों में दहशत हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची। टीम ने बुखार पीड़ित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही कई मलेरिया आशंकितों की स्लाइड भी बनाई।
विज्ञापन



क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह से बुखार का प्रकोप है। सैकड़ों ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। बुखार पीड़ितों की लगातार मौत होने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात गांव निवासी अमीर अहमद की मौत हो गई थी। बुधवार रात को गांव निवासी हनीफा की बुखार से मौत हो गई। हनीफा को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन



परिजन हनीफा का उपचार जिला अस्पताल में करवा रहे थे। परिजनों का कहना है कि बुधवार को डाक्टरों ने हनीफा की हालत गंभीर बताते हुए उच्च इलाज के लिए ले जाने की सलाह दी थी। परिजन हनीफा को मुरादाबाद ले जा रहे थे। इसी दौरान मार्ग में हनीफा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में दो दिन में दो बुखार पीड़ितों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर सैदनगर स्वास्थ्य केंद्र से डा. राकेश चंद्रा, डा. संतोष व डा. जुबैर अहमद टीम के साथ गांव पहुंचे। डाक्टरों ने गांव में बुखार पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाइयां दीं। इसके साथ ही मलेरिया आशंकितों की स्लाइड भी बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed