फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident in tanda

ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, किशोरी की मौत

Tue, 12 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा Updated Tue, 12 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ढक्का नगलिया गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने रोड किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी भांजी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई है। बाइक सवार को रामपुर रेफर किया गया है। ग्राम खबडिया घाट थाना भगतपुर निवासी हुकम सिंह की पुत्री सुहानी (14) नानी के घर तार का मझरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर वह अपने मामा रोबिंद कुमार तथा मामी संजू के साथ बाइक से ढक्का नगलिया दवा लेने जा रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली देख कर रोबिंद कुमार ने बाइक को रोड किनारे खड़ी कर ली, लेकिन बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रोबिंद कुमार, सुहानी और संजू घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को टांडा स्थित सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोबिंद सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है की सुहानी हुकम सिंह की तीन बच्चों में सबसे बड़ी तथा एकलौती लड़की थी। भोट के जिठनिया शर्की गांव निवासी धर्मवीर मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से पत्नी सुमन देवी (22) के साथ रामपुर से घर लौट रहा था। नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम बांसनगली के मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। वहीं, घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed