{"_id":"62fbde01bf257f4fb4761889","slug":"one-accused-arrested-in-case-of-women-death-rampur-news-mbd4379651113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसकर हुई महिला की मौत के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसकर हुई महिला की मौत के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में नौ जुलाई को दीवार तोड़कर घर में घुसकर महिला पर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर आग लगा दी थी। जिसके बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालात नाजुक देखते हुए महिला को रेफर कर दिया गया था। इस दौरान 15 जुलाई को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी का नाम पीड़ित महिला ने पुलिस के द्वारा दिए गए बयान में लिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस इससे पहले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के बब्लू की मड़ैयान गांव निवासी धर्मवीर का अपने भाई रामपाल से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। नौ जुलाई की रात को धर्मवीर अपनी पत्नी राधा और बच्चों के साथ घर में अंदर सो रहा था। आरोप था कि देर रात को रामपाल अपने परिवार के साथ दीवार तोड़कर धर्मवीर के घर में घुस आया और राधा पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस बीच शोर मचाने पर लोगों को आता देख सभी मौके से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से महिला की हालात गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में महिला के पति धर्मवीर की तहरीर के आधार पर रामपाल, हरीश, महेश और सरवेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, 15 जुलाई को महिला की दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने अब इस मामले में एक और आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में लिए गए बयान में पीड़ित महिला ने राजू नाम का जिक्र किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का नाम मुकदमें में जोड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया। शहजादनगर थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि एक महिला ने बयान के दौरान राजू का नाम लिया था। जिसके बाद मामले में इस नाम को जोड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया है।वहीं, इससे पहले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।