{"_id":"5ea4303a4ccfe471b797acef82a209d8","slug":"on-succes-return-happiness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्तिपत्र मिलते ही खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्तिपत्र मिलते ही खिले चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हो गईं। प्रशिक्षु शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने आखिरकार शिक्षक बनाते हुए उन्हें मौलिक नियुक्ति प्रदान कर दी है। इस दौरान विभाग की ओर से स्कूलों का आवंटन करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।
दिनभर में 450 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। शनिवार को भी नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। प्रदेश सरकार प्रदेश में 72 हजार शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्ति करने जा रही है। इसी क्रम में पहले चरण में 43 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। पहले चरण में रामपुर में 530 प्रशिक्षु शिक्षकों ने परीक्षा पास की थी और इन्हीं को मौलिक नियुक्ति दी जानी थी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करने का काम शुरू कर दिया। शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कार्यवाहक प्राचार्य एवं बीएसए एसके तिवारी की देखरेख में नियुक्ति पत्रों के वितरण का काम शुरू किया गया। सुबह से ही नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू किया।
विज्ञापन
दिनभर में 454 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने का काम पूरा कर लिया गया है। इन सभी को एक सप्ताह के भीतर स्कूल पहुंचकर ज्वाइन करना होगा।