फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ompain of roadways department for students

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाएंगी रोडवेज बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ompain of roadways department for students
रामपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारियां की है। परिवहन विभाग की ओर से अब परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय से पहुंचाना होगा। भले ही बस में सिर्फ एक ही परीक्षार्थी क्यों न बैठा हो। इसके लिए चालक-परिचालक बस भरने का इंतजार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

24 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को केंद्र तक समय पर पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहता है। समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग व उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बस चालकों व अन्य स्टाफ को छात्र-छात्राओं से समन्वय स्थापित करने के साथ बेहतर व्यवहार करने को भी प्राथमिकता दी है ताकि, वह बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें। शासन के निर्देश पर रोडवेज परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। स्टेशन इंचार्ज रागिनी सक्सेना ने बताया कि बसों को परीक्षा केंद्रों तक चलाने के लिए रणनीति बनाई है। करीब 15 रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा जिस रूट पर बसें पहले से संचालित नहीं हैं और उस रूट पर परीक्षार्थियों की संख्या बस भेजने लायक है तो भी अलग से बस संचालित कर दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed