{"_id":"620fe4fcee6ff472ef68d8fe","slug":"oldman-died-in-accident-rampur-news-mbd4192649109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद के बुजुर्ग की रामपुर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद के बुजुर्ग की रामपुर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ज्वालानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त शाहबाद थाना क्षेत्र के बद्री की मड़िया गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ज्वालानगर रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था। इस दौरान एक युवक वहां से गुजर रहा था। उसने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरोगा भीम सेन ने बताया कि शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग की तलाशी लेने पर जेब में 11 हजार रुपये और एक पर्ची मिली। पर्ची पर एक मोबाइल नंबर और गांव का नाम लिखा था। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त बद्री की मड़िया गांव निवासी सिकंदर (60) के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं, सिकंदर के बेटे मुसलिम ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत पर गया था। इस दौरान उसके पिता घर पर ही थे। खेत से 11 बजे वापस आने पर पिता घर से गायब थे। परिजनों से पूछने पर बताया कि घूमने के लिए बाहर गए हैं। बाहर जाकर काफी तलाश की लेकिन, पता नहीं चला था। इस बीच गांव के ही प्रधान से घटना की सूचना दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे हैं। उधर, सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि बुजुर्ग व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरूकर दी गई है।