फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   old man arrested in rape case

बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
old man arrested in rape case
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छात्रा को आलू देने के बहाने खेत पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी कक्षा तीन में पढ़ने वाली 12 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गांव का ही एक बुजुर्ग उसे आलू देने के बहाने खेत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान घर पहुंचने पर छात्रा की हालत बिगड़ गई थी। इस पर आननफानन परिजनों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया था। छात्रा ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए थे। इसके बाद परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed