{"_id":"5d6e752d8ebc3e01702cfce9","slug":"number-of-cases-against-azam-reaches-80","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम के खिलाफ मुकदमों की संख्या 80 तक पहुंची, जबरन भैंस खुलवाने के दो और मुकदमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के खिलाफ मुकदमों की संख्या 80 तक पहुंची, जबरन भैंस खुलवाने के दो और मुकदमे
Tue, 03 Sep 2019 07:44 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का खुला समर्थन मिलने के बाद भी सांसद आजम खां की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने मंगलवार को उनको खिलाफ जबरन भैंस खुलवाने के आरोप में दो और मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इन दो मुकदमों के साथ आजम खां पर यतीमखाना प्रकरण में 11 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कुल मिलाकर आजम खां पर मुकदमों की संख्या 80 तक पहुंच गई है।
सपा शासनकाल में यतीमखाना की जगह पर जौहर ट्रस्ट द्वारा रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) का निर्माण शुरू कर कराया गया था। यहां पर रहने वाले को जबरन हटा दिया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद आरपीएस निर्माण को अवैध घोषित कर आरडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया। इसी साथ यतीमखाने से हटाए लोग भी सक्रिय हो गए।
यहां अधिकतर लोग पशुपालन से जुड़े थे। आजम खां पर नौ मुकदमे दर्ज कराकर जबरन भैंस खुलवाने का आरोप लगाया जा चुका है। मंगलवार को इस प्रकार के दो मुकदमे और दर्ज किए गए हैं। सराय गेट वक्फ संख्या 157 यतीमखाना निवासी नासिर का कहना है कि वह यहां पर रहकर भैंस पालन का कार्य करता था।
विज्ञापन
15 अक्तूबर 2016 की सुबह आजम खां के इशारे पर तत्कालीन सीओ आले हसन, आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत शानू, सपा नेता वीरेंद्र गोयल, एसओजी का सिपाही धर्मेंद्र और इस्लाम ठेकेदार एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर के सामान को फेंक दिया। औरतों, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बदसलूकी की गई और आरोपियों ने घर का कीमती सामान गायब कर दिया। घर पर बुलडोजर चलवा दिया और चार भैंसें भी खोलकर ले गए।

यहीं के रहने वाले साजिद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 15 अक्तूबर 2016 की सुबह आजम खां इशारे पर तत्कालीन सीओ आले हसन, फसाहत शानू, वीरेंद्र गोयल, धमेंद्र और इस्लाम ठेकेदार 30-40 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। घर में रखे 20 हजार रुपये और दो तोले का कीमती सामान गायब कर दिया।
घर पर बुलडोजर चलवा दिया और घर में बंधी दो भैंसों को भी खोलकर ले गए। बाद में पता चला कि मेरी भैंसें आजम खां की गोशाला में हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना की पुलिस ने सांसद आजम खां, तत्कालीन सीओ आले हसन, आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू, सपा नेता वीरेंद्र गोयल, एसओजी के सिपाही धमेंद्र और इस्लाम ठेकेदार पर आईपीसी की धारा 452, 427, 323, 504, 395, 448 और 120-बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर शुरू कर दी है।
अब तक किस प्रकरण में कितने मुकदमे
सांसद आजम खां पर अब तक लगभग 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम पर अधिकांश मुकदमे उनके सांसद बनने के बाद दर्ज हुए हैं। आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में 28, यतीमखाना प्रकरण में 11, अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दो, शत्रु संपत्ति के मामले में दो और पड़ोसी के घर पर कब्जा करने की कोशिश में दो मुकदमे प्रमुख हैं।