फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nss camp of women pg college

कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाहन ही है देश की सच्ची सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
nss camp of women pg college
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं से कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

घाटमपुर में वाल्मीकि मंदिर में चल रहे शिविर में नेहरू युवा केंद्र ने भी सहयोग किया। छात्राओं में प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने विभिन्न प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि मनु तिवारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत करें किसी भी क्षेत्र में जाएं तो अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें तभी देश की सच्ची सेवा हो सकेगी। जिला अस्पताल होम्योपैथी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रमेश गुप्ता ने छात्राओं को कोविड से बचाव में कारगर दवाओं का वितरण भी किया। छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए। नेहरू युवा केंद्र की ओर से छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से जुड़े रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए टिप्स दिए। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. निशात बानो, डॉ. रजिया परबीन, डॉ. प्रीति बाला शर्मा, शांति भूषण ने भी शिविर को संबोधित किया। छात्राओं में आहिला नूर, समरा जफर, खदीजा, शबीना, शालू,अफसाना, सिमरन और पूजा ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम अधिकारी डा. रजिया परबीन ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed