{"_id":"62a78397f000be405a5abdf6","slug":"nsa-imposed-on-two-accused-of-lalpur-murder-case-rampur-news-mbd431347012","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर कलां हत्याकांड में दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर कलां हत्याकांड में दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा(रामपुर)। ग्राम लालपुर में 12 अप्रैल को ग्राम प्रधान के जेठ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर रासुका लगाया है। इस समय दोनों आरोपी जेल में हैं। इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी दानिश पुलिस की पकड़ से अब भी दूर है। आरोपियों ने चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान के जेठ व उनके चचेरे ससुर पर गोलियां चलाईं थीं। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
12 अप्रैल को लालपुर कलां गांव में पूर्व प्रधान मोहम्मद हारुन अपने भतीजे और मौजूदा ग्राम प्रधान तबस्सुम के जेठ वसीम के साथ घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान आरोपियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। वसीम के मुहं पर गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं गोली लगने से मोहम्मद हारुन गंभीर रूप से घायल हो थे। पुलिस ने मोहम्मद अनस की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दानिश, रियाज, नाजिम, राहत, हारुन, शौकत और जुनैद के साथ ही दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बीच पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान हत्याकांड में इमरान नामक व्यक्ति के भी शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। पुलिस ने अब सोमवार को दो आरोपियों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई की है। टांडा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रियाज और नाजिम पर रासुका की कार्रवाई की गई है। दोनों इस समय जेल में हैं।