फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now buying land and building a house will be expensive, circle rates will increase.

Rampur News: अब जमीन खरीदकर आशियाना बनाना होगा महंगा, सर्किल रेट बढ़ेंगे

Tue, 06 Aug 2024 05:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Now buying land and building a house will be expensive, circle rates will increase.
रामपुर। जिले में जमीन खरीदकर आशियाना बनाना अब और महंगा हो जाएगा, क्योंकि जिले में 10 से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इसके लिए तहसीलवार सर्वे शुरू होगा और फिर तहसीलों से नए रेट को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। यह सर्किल रेट अगले माह से बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जमीनों के सर्किल रेट हर साल निर्धारित किए जाते हैं। इन सर्किल रेट को निर्धारित करने के लिए प्रशासन की ओर से अब एक बार फिर माथापच्ची शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रशासन की ओर से अब सर्किल रेट के लिए तहसीलों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। सूची प्रस्तावित करते हुए इसे तहसीलों में आपत्ति के लिए प्रदर्शित कर दी गई हैं। यह प्रस्ताव 30 अगस्त तक मांगे गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में जमीनों के सर्किल रेट में 10 से 15 फीसदी तक की वृद्धि की जा सकती है। नए सर्किल रेट प्रस्तावित करने के बाद 17 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसके बाद नए सर्किल रेट को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




बाईपास से लेकर यूनिवर्सिटी तक के पास की जमीन हो सकती है महंगी

शहर में सबसे ज्यादा वृद्धि शहरी इलाकों की सीमा पर की जा रही है। इसके तहत मसलन, अजीतपुर, पसियापुरा बाईपास के साथ ही हाईवे पर जीरो प्वाइंट से लेकर शहजादनगर जीरो प्वाइंट पर सर्किल रेट 15 फीसदी तक बढ़ाए जा सकते हैं। इसके अलावा स्वार रोड पर हजरतपुर, घाटमपुर, सींगनखेड़ा, जौहर यूनिवर्सिटी के आसपास, हमसफर रिजार्ट के आसपास की जमीनों के सर्किल रेट भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसी तरह नैनीताल रोड पर बमनपुरी स्टेडियम, पनवड़िया, गर्वमेंट प्रेस रोड पर भी करीब 15 फीसदी तक की वृद्धि की जा सकती है। इसके साथ ही जौहर रोड व शौकत अली रोड के साथ ही साईं विहार, लक्ष्मीनगर, राम विहार काॅलोनी में भी सर्किल रेट बढ़ाने की योजना है
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलों में 17 सितंबर तक दाखिल कर सकेंगे आपत्तियां
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह के मुताबिक जमीनों के नए प्रस्तावित सर्किल रेट पर 17 सितंबर तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह ने बताया कि 17 सितंबर तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद इनका निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी की जाएगी।




नए सर्किल रेट को लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए तहसीलों से प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे। इसके बाद इन प्रस्तावों पर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। -हेम सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed