{"_id":"613a64cc8ebc3e213820e786","slug":"notice-to-xen-rampur-news-mbd4021048143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कराया नहरों का सत्यापन, 35 नहरों में 34 नहरें मिलीं सूखी, खर्च धनराशि के अभिलेख किए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कराया नहरों का सत्यापन, 35 नहरों में 34 नहरें मिलीं सूखी, खर्च धनराशि के अभिलेख किए तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नहरों में पानी न होने के चलते जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस सत्यापन के दौरान नहरें सूखी होने एवं साफ सफाई न होने के चलते जारी किया गया है। इसके साथ ही नहरों की साफ सफाई पर खर्च धनराशि से संबंधित अभिलेख भी तलब किए हैं।
खेती को बेहतर उपज के लिए समय पर सिंचाई की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सिंचाई से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नहरों में पानी की उपलब्धता एवं टेल तक पानी पहुंचने की स्थिति का सत्यापन संबंधित उपजिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराया था। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर तहसील बिलासपुर एवं टांडा क्षेत्र में स्थित 35 नहरों में से 34 नहरों में न बेहतर साफ-सफाई पाई गई और न ही पानी की पर्याप्त उपलब्धता मिली। इसी प्रकार मिलक क्षेत्र में जांच के दौरान नौ नहरों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता न होने तथा नहर, रजवाहा, माइनर में साफ-सफाई न कराए जाने की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण में जनपद में स्थित नहरों की ऐसी दशा पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीन दिवस के भीतर कारणों सहित स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नहरों की सफाई तथा टेलों तक पानी की पहुंच के लिए शासन स्तर से जारी की गई धनराशि, व्यय की स्थिति और नहरों के रख-रखाव से जुड़े अन्य अभिलेख भी तलब किए हैं। यदि निर्धारित समयावधि के भीतर पर्याप्त कारणों सहित स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।