फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Not getting the benefit of Matru Vandana Yojana

Rampur News: तीन हजार महिलाओं को नहीं मिल पा रहा मातृ वंदना योजना का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Not getting the benefit of Matru Vandana Yojana
रामपुर।
विज्ञापन

मातृ वंदना योजना का पोर्टल बंद होने से पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मार्च 2023 से योजना का पोर्टल बंद है। इस कारण तीन हजार महिलाएं लाभ पाने से वंचित हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शासन से पोर्टल पर अभी काम चल रहा है। इसलिए दिक्कत आ रही है। पोर्टल खुलने के बाद पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की बात कही जा रही है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत एक जनवरी 2017 को हुई थी। जिसमें पहली बार मां बनने वाली महिला को पांच हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वर्ष 2017 से अब तक जनपद में करीब 50 हजार लाभार्थियों ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराए, जिसमें से 47 हजार महिला के खाते में 22 करोड़ से अधिक धनराशि भेजी जा चुकी है। मार्च के महीने से योजना का पोर्टल बंद कर दिया गया। इसके चलते तीन हजार लाभार्थी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वे आशा और एएनएम से संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन


मातृ वंदना योजना 2.0 का पोर्टल होना है शुरू
शासन से मातृ वंदना योजना 2.0 का पोर्टल शुरू होना है। इसमें लाभार्थियाें का पंजीकरण आशा, एएनएम मोबाइल के माध्यम से करेंगी। जिसके लिए प्रति लाभार्थी उनको 250 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दूसरी संतान पुत्री होने पर मिलेंगे छह हजार रुपये

मातृ वंदना योजना 2.0 की शासन से प्राप्त हुई गाइडलाइन के अनुसार योजना में पहली संतान पांच हजार और दूसरी संतान संतान पुत्री होने पर छह हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। यह धनराशि दो किस्तों में दी जाएगी। इसमें जननी सुरक्षा योजना की धनराशि भी शामिल रहेगी।


मातृ वंदना योजना का पोर्टल मार्च से बंद हो गया है। अभी नए पोर्टल पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने पोर्टल चालू हो जाएगा। जिसके बाद पात्र लाभार्थी महिलाओं के पोर्टल पर आवेदन लिए जा सकेंगे। लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

--अपूर्वा सैनी, जिला समन्वयक मातृ वंदना योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed