{"_id":"f87a815690bc6b142da660391033a9a5","slug":"noor-bano-blamed-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: बेगम नूरबानो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: बेगम नूरबानो
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने जो भी वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विफलताओं से आम लोगों को अवगत कराएंगे।
बेगम नूरबानो सोमवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीटिंग को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने की शपथ ली। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार ने खिलाफ हर ब्लाक में प्रदर्शन किया जाएगा।
बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान हैं। पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को तैयार रहें। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव गुप्ता, नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, प्रमिल कुमार शर्मा, खालिद खां, एसके अग्रवाल, महेंद्र सक्सेना, नोमान खां, आमिर मियां, शकील खां, शहनाज रहमान, राज चौहान, भूरी देवी, मो. हसीब रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली। कार्यकर्ता कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश कोआर्डिनेटर फैसल खां लाला ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सपा के शासन में जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल में ठूंस दिया जाता है। इस मौके पर सिफत अली खां, शाहजादे अली, अहफाज खां, अनीस पाशा, आसिम मलिक, मोहसिन कुरैशी, महेश सैनी, माजिद खां, राजू पाशा, ऋषि पाल, सूरज ठाकुर भी थे।