फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nomination for jila panchayat president

लाखन और लाल सिंह में होगा मुकाबला

Fri, 01 Jan 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
nomination for jila panchayat president
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाखन सिंह और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष के करीबी लाल सिंह ने शुक्रवार को डीएम कोर्ट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच के बाद दोनों नामांकन-पत्रों को वैद्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



चार जनवरी को नामांकन वापस लिया जा सकता है। यदि किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया तो लाल सिंह और लाखन सिंह के बीच मुकाबला तय है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का काम हुआ।
विज्ञापन



35 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने अवकाश प्राप्त प्रिंसिपल लाखन सिंह को मैदान में उतारा है। मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने अपने करीबी लाल सिंह को मैदान में उतारा। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर करीब एक बजे सपा प्रत्याशी के रूप में लाखन सिंह नामांकन दाखिल कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा नेता नसीर खां और जिलाध्यक्ष अखिलेश की मौजूदगी में लाखन सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। लाखन सिंह ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। लाखन सिंह के प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में जिला पंचायत सदस्य मिसबाउल हक और नेहा कश्यप रहीं।


लाखन सिंह के साथ सपा नेता नसीर खां, जिलाध्यक्ष अखिलेश के साथ नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, नगर विकास मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, गुड्डू मसूद, शाहजेब खां समेत अन्य सपाई शामिल रहे।


इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के साथ लाल सिंह नामांकन कराने पहुंचे। लाल सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल कराया। उन्होंने नामांकन पत्रों के दो सेट दाखिल किए हैं। उनके नाम के प्रस्ताव के रूप में खुद हाफिज अब्दुल सलाम और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम रहीं।



लाल सिंह के साथ मुस्तफा हुसैन समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे। नामांकन पत्रों को दाखिल करने के बाद नामांकन पत्रों की जांच का काम किया गया, जिसके बाद इन पर्चों को वैध घोषित कर दिए गए। इस दौरान कलेक्ट्रेट में भारी गहमागहमी रही। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थकों को कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed