फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nomination for bjp distict president today

भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए आज होगा नामांकन

Sat, 02 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 02 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
nomination for bjp distict president today
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को नामांकन और नाम वापसी का पर्चा दाखिल किया जाएगा। जिले में दो गुटों में बंटी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। जिला स्तर पर सिर्फ नामांकन और नाम वापसी का पर्चा लिया जाएगा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश कार्यालय से की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी जिले में संगठन और सांसद दो गुटों में बंटी हुई है। गुटबाजी मंडल अध्यक्षों के चुनावों में भी खुलकर सामने आई है। चुनाव को संगठन की ओर से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बताया गया तो सांसद डा. नैपाल सिंह ने इसमें फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।
विज्ञापन



जिले में दो गुटों में बंटी भाजपा के निर्विरोध जिलाध्यक्ष का चुनाव आसान नहीं होगा। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के लिए रविवार को पार्टी कार्यालय पर नामांकन और नाम वापसी के पर्चे दाखिल किए जाएंगे। इसके साथ ही पर्चों की जांच होगी। चुनाव प्रभारी विंध्यवासिनी कुमार पर्चे प्रदेश कार्यालय लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां से संभवत: अगले सप्ताह नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए संगठन और सांसद गुट से पांच-छह दावेदार जोर आजमा रहे हैं। इनमें कितने लोग रविवार को खुलकर दावेदारी पेश करेंगे ये बात भी साफ होनी बाकी है। साथ ही दाखिल नामांकन में कितनों नाम वापस नहीं होते यह भी रविवार को ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed