फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no work in blood componet seperation unit

सिर्फ भवन निर्माण तक सिमटा ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
no work in blood componet seperation unit
रामपुर। जिला अस्पताल में पिछले वर्ष ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट के निर्माण को मंजूरी मिली थी, जिसके बाद फरवरी माह में भवन तैयार हो गया लेकिन, अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि इस यूनिट के लिए 14 मशीनों की आवश्यकता है लेकिन, एक मशीन ही उपलब्ध हो सकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब तक एक यूनिट ब्लड लिए जाने पर उसका लाभ एक मरीज को ही मिल पाता था। इसको लेकर ही स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त माह में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल में प्रदेश सरकार की तरफ से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी मंजूरी मिलने पर शासन ने इसके निर्माण के लिए 5.5 लाख रुपये मंजूर कर दिया गया। इसके बाद ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। लगातार चले कार्य के बाद फरवरी माह में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का भवन तैयार हो गया। भवन को तैयार हुए दो माह बीत गए हैं लेकिन, अब तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। क्योंकि इस यूनिट के लिए 14 मशीनों की आवश्यकता है लेकिन, दो माह में मात्र एक मशीन ही जिला अस्पताल में आ पाई है। वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मशीन आने पर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed