फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no nomination first day in by election in rampur

पहले दिन दाखिल नहीं हो सका नामांकन, एक पर्चा बिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
no nomination first day in by election in rampur
रामपुर। शहर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कोई नामांकन तो दाखिल नहीं हो सका, लेकिन एक नामांकन पत्र जरूर बिका। यह पत्र निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रितेश अग्रवाल ने खरीदा है। वहीं, नामांकन के लिए पुलिस प्रशासन ने कलक्ट्रेट से लेकर चारों ओर सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए हैं। कचहरी जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी की गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सांसद आजम खां की जीत के बाद से रामपुर विधानसभा सीट खाली हो गई है। आजम खां ने सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में इस सीट में फिर से चुनाव होना था। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों के साथ ही विधानसभा की रिक्त सीटों पर भी चुनाव का एलान कर दिया था, इसके बाद चुनाव संबंधी विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया था। इसके तहत रामपुर में 21 अक्तूूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। इसके लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय में कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच सुबह 11 बजे से शुरू हो गया। हालांकि, पहले दिन किसी भी सियासी दल के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं कराया और न ही पर्चा खरीदा लेकिन, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रितेश अग्रवाल ने नामांकन पत्र जरूर खरीदा। इस दौरान कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कचहरी जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed