{"_id":"5ea5bed78ebc3e905328f53f","slug":"nine-jamati-will-send-to-uttaakhand-soon-rampur-news-mbd3473230168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जमातियों को उत्तराखंड भेजने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जमातियों को उत्तराखंड भेजने की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उत्तराखंड के 11 जमातियों में से नौ को उनके गृह राज्य भेज जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इन 11 जमातियों में से पांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बाद में तीन की दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगे टिव आई है। इसके बाद तीनों को कोरोना संक्रमितों के वार्ड से बाहर निकालकर क्वारंटीन कर दिया गया है। इन तीनों को अपने छह साथियों के साथ उत्तराखंड भेजे को लेकर डीएम ने शासन को अवगत कराया गया है।
एक मार्च को टांडा में पुलिस ने 11 जमातियों को खेत के रास्ते मुरादाबाद से उत्तराखंड जाते समय रोक लिया था। बाद में इनकी जांच कराई गई थी तो पांच की रिपोर्ट पॉजि टिव आई थी। पांचों को पहले टांडा सीएचसी और बाद में जौहर विवि के अस्पताल में रखा गया था। इन पांचों से तीन की दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है उनको उनके गृह प्रदेश उत्तराखंड भेज जाने को लेकर डीएम ने शासन को पत्र भेजा है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि टांडा में एक मार्च को जो 11 जमाती रोके गए थे वो उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और बाद में तीन रिपोर्ट निगेटिव है। जिन दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव है उनको छोड़कर अन्य नौ को उत्तराखंड भेजे जाने के लिए शासन को लिखा गया है। शासन स्तर से इस संबंध में उत्तराखंड की सरकार से बात कर फैसला लिया जाएगा।