{"_id":"6ac40b13182429d8970e012f","slug":"nhm-contractual-employees-registered-their-protest-by-wearing-black-armbands-rampur-news-c-282-1-rmp1027-181804-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध
Tue, 06 Oct 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को काला फीता बांधकर काम किया और अपनी लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात करीब 810 संविदा कर्मचारियों ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया।
उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर काम किया। संगठन की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, महंगाई भत्ता और सेवा सुरक्षा शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत पांच, छह और सात अक्टूबर को कर्मचारी काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध करेंगे। इसके बाद आठ, नौ और 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर शांतिपूर्वक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।