फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   NHM contractual employees registered their protest by wearing black armbands.

Rampur News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

Tue, 06 Oct 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
NHM contractual employees registered their protest by wearing black armbands.
रामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को काला फीता बांधकर काम किया और अपनी लंबित मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात करीब 810 संविदा कर्मचारियों ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर काम किया। संगठन की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, महंगाई भत्ता और सेवा सुरक्षा शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत पांच, छह और सात अक्टूबर को कर्मचारी काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध करेंगे। इसके बाद आठ, नौ और 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर शांतिपूर्वक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed