फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   newly born child died in nursing home

अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
newly born child died in nursing home
दढ़ियाल। नगर में अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। इससे महिला के परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे कुछ लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कर दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। वहीं, इस नर्सिंग होम के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर स्थित अवैध रूप से संचालित एक नर्सिंग होम में शुक्रवार की रात क्षेत्र के एक ग्राम निवासी गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह महिला को प्रसव पीड़ा शुरु हुई। इस दौरान प्रसव कराते समय नवजात की मौत हो गई। जिस पर महिला के परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे। बताया जाता है कि हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जिसके बाद महिला के परिजन शांत होकर घर चले गए। वहीं, नर्सिंग होम के खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है और सील किया जा चुका है। साथ ही कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा भी नर्सिंग होम में अवैध रूप से मरीजों का इलाज होते हुए पकड़ा गया था और नर्सिंग होम संचालक को जवाब देने के लिए नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed