फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nawab property issue

नवाब खानदान संपत्ति बंटवारा : आज होगी कोर्ट में सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
nawab property issue
रामपुर। नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। कोर्ट ने संपत्ति की प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर सभी पक्षकारों से आपत्ति मांगी थी। इस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल कर दी है। मामले में 9 अगस्त से लेकर गुरुवार 12 अगस्त तक रोजाना सुनवाई हुई। जिसमें प्रस्तावित विभाजन योजना पर दाखिल की गई आपत्तियों पर बहस हुई। मामले में गुरुवार 19 अगस्त को मामले की सुनवाई थी, जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख निर्धारित कर दी थी। अब मंगलवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed