फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   navrat from today

शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
navrat from today
रामपुर। शारदीय नवरात्र आज से शुुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजार सज गए है। श्रद लु खरीददारी में जुट गए है। मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। बाजारों में माता रानी की प्रतिमा के साथ नारियल, चुनरी के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री हो रही है। बृहस्पतिवार को घट यात्रा के साथ ही कलश स्थापना होगी।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व को लेकर श्रद्घालुओं में दिनभर उत्साह रहा। दिनभर बाजारों में खरीददारी करने के लिए महिला और पुरुषों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा के लिए कलश, नारियल, चुनरी, रोली, पान, घी, धूप बत्ती, अगरबत्ती, लांग, सुपारी, कपूर सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री खरीदी। नौ दिन के व्रत में अन्न से परहेज किया जाता है, इसलिए बाजार में कुट्टू, फल, व्रत के अन्य सामानों की भी दुकानें सज गई है। इन दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही। शहर केे मिस्टनगंज, राजद्वारा, पुराना गंज, जौहर अली मार्ग, शौकत अली मार्ग, गुरुद्वारा रोड, रेलवे मार्ग, वीपी कॉलोनी, राधा रोड, माला रोड़, सिविल लाइंस, ज्वालानगर समेत बाजारों में चहल पहल रही। कोरोना काल के बाद इस बार त्योहार पर बाजारों में भीड़ देखने को मिली है। शारदीय नवरात्र की रौनक घरों में ही नहीं, बल्कि मंदिरों और बाजार में भी देखी जा सकती है। नवरात्र की पूजा व व्रत विधि-विधान से करने पर मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। शारदीय नवरात्रि सात अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। कलश स्थापना इसी दिन सुबह की जाएगी। मान्यता है कि अगर भक्त संकल्प लेकर नवरात्रि में अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और उसे पूरी भावना और मन से जलाए रखे तो देवी प्रसन्न होती हैं और उसकी सभी मनोकामना पूर्ण करती हैं। नवरात्र के दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु कलश स्थापना, अखंड ज्योति, माता की चौकी आदि तरह के पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed