फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   national voters day 25 january

25 जनवरी को होगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
national voters day 25 january
रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजात्रांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण के लिए चुनावों को समावेशी सुगम और सहभागी बनाना विषय पर विभिन्न गतिविधियां यथा निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता, मॉक पोल, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि सभी कार्यालयों में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजित कार्यक्रमों में अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई जाएगी। मतदाता शपथ की हिंदी, अंग्रेजी तथा उर्दू की प्रतियां सलंग्न की जा रही हैं। शपथ का प्रारूप मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में ऑनलाइन गतिविधियां व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के साथ ही अपने अधीनस्थ सभी कार्यालयों में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूर्वाहन 11 बजे अथवा सुविधानुसार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों कोविड गाइड/प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाने का कार्यक्रम आयोजित कराना होगा। कार्यक्रम सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित भी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed