फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   national secutity act against chatrapal yadave

छत्रपाल यादव पर रासुका के तहत कार्रवाई की संस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
national secutity act against chatrapal yadave
रामपुर। शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की हत्या के मुख्य अभियुक्त छत्रपाल यादव पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई संस्तुति कर दी है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने शासन को संस्तुति कर दी है। इससे पहले इस हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों पर रासुका की संस्तुति की जा चुकी है।
विज्ञापन

शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की 20 मई की रात आगापुर रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया था। पुलिस ने बताया था कि अनुराग शर्मा के करीबी दोस्त छत्रपाल यादव ने अपने भाई पवन के साथ मिलकर उनकी हत्या का षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने इस मामले में छत्रपाल यादव, उसके भाई पवन के साथ राजकिशोर और हिमांशु को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि राजकिशोर और हिमांशु, छत्रपाल के कहने पर अनुराग शर्मा को उस वक्त गोली मार दी थी जब वह आगपुर रोड पर अपने घर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। पुलिस ने अनुराग शर्मा के हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी की थी। इसके लिए कानूनी राय भी ली गई थी, जिसके बाद राजकिशोर और हिमांशु के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा हत्यारोपी छत्रपाल यादव के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर छत्रपाल यादव के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की संस्तुति शासन को कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed