फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   national flag,country

देश के कई शहरों में लहराएंगे ऊंचे तिरंगे 

Thu, 18 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
national flag,country
झंडा

विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी की तरह देहरादून में भी 125 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराएगा। देहरादून में भी रामपुर की कंपनी फ्लैग पोल बना रही है। कंपनी को कानपुर का भी कांट्रेक्ट मिल गया है। हालांकि रांची और फरीदाबाद में पहले से ही सबसे ऊंचाई पर देश का तिरंगा लहरा रहा है। 

फ्लैग पोल बनाने में रामपुर की कंपनी देश में पहचान बना रही है। छह साल पहले ब्लू डायमंड इलेक्ट्रानिक्स कंपनी को जौहर विश्वविद्यालय में 220 फीट ऊंचा फ्लैग पोल बनाने का कांट्रेक्ट मिला था। कंपनी ने करीब 4 महीने में फ्लैग पोल तैयार किया।
विज्ञापन


आजादी की सालगिरह पर नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने इतने ऊंचे पोल से तिरंगा लहराया। रामपुर की कंपनी देहरादून ओएनजीसी में भी 125 फीट ऊंचा फ्लैग पोल बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के एमडी सुभान खां ने बताया कि कंपनी को कानपुर का भी कांट्रेक्ट मिल गया है। कानपुर में भी 125 फीट ऊंचा फ्लैग पोल का निर्माण कराया जाएगा। रांची (झारखंड) में 2015 स्वतंत्रता दिवस पर 293 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया था।


हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी 245 फीट की ऊंचाई पर देश का तिरंगा लहरा रहा है। हालांकि दोनों फ्लैग पोल दूसरी कंपनी ने बनाए हैं। सुभान खां ने बताया कि  दूसरे सूबों से भी फ्लैग पोल बनाने के लिए आफर मिल रहे हैं। देहरादून के बाद कानपुर में काम शुरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed